फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत टेक्स : भदोही से 78 कालीन निर्यातक लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 4 से 17 फरवरी तक होने वाले भारत टेक्स पर टिक गई हैं। इसमें भदोही के 78 कालीन निर्यातक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के पदाधिकारी भारतटेक्स की सफलता को लेकर आशान्वित हैं। वर्ष 2024 में भारतटेक्स की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर हुई थी। पहला साल काफी सकारात्मक रहा। निर्यातकों ने काफी सराहना की।
उनका कहना था कि आयोजन विश्व स्तरीय था। फरवरी में होने वाले दूसरे संस्करण में बुकिंग समाप्त हो चुकी है। कुल 78 कालीन निर्यातकों ने स्टाॅल की बुकिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यातकों का मानना है कि भारत को ऐसे एक्सपो की दरकार थी, जिसका नाम सुनते ही आयातक खीचे चले आएं। निर्यातकों का कहना है कि पहला भारत टेक्स में किसी के लिए अच्छा रहा था, तो किसी के लिए सामान्य। वह इसलिए कि वह पहला आयोजन था। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दूसरे संस्करण में पहले में हुई कमियां दूर कर ली जाएगी और अच्छा कारोबार होगा। सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने बताया कि बुकिंग बंद हो चुकी है। 78 कालीन निर्यातक इसमे स्टाॅल लगाएंगे।
उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय दुनिया भर में इसका प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें