फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भारत मुक्ति मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का निर्णय लिया था, लेकिन जनगणना अधिसूचना में इसके लिए अलग कॉलम शामिल नहीं किया गया। इसे इस वर्ष होने वाली जनगणना में जाति का कॉलम जोड़ने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 को तत्काल लागू करने और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कड़े नियम बनाने की भी मांग की गई। इस दौरान रामफल बिंद, राकेश कुमार पाल, संजय कुमार, जय प्रकाश, उजाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें