फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही की वृद्धि ने नेपाल में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
नेपाल में कराटे में स्वर्ण पदक जीतने वाली भदोही की वृद्धि मौर्या। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
भदोही। नगर की 9 वर्षीय कराटे खिलाड़ी वृद्धि मौर्या ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित द्वितीय साउथ एशियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता सात और आठ अगस्त को काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में हुई थी। इसमें दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

वृद्धि की सफलता में उनके कोच आदर्श शुक्ला का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता के दौरान उनके दादा अशोक मौर्या एवं दादी शीला मौर्या भी उनके साथ नेपाल में मौजूद रहीं। वृद्धि के पिता दीपक मौर्य ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए, इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। यह भी कहा कि कहीं न कहीं इससे भदोही जनपद का भी मान बढ़ा है। कोच आदर्श शुक्ला ने कहा कि वृद्धि के प्रदर्शन से भदोही और आसपास के जनपदों के खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें