फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः युवक से तीन लाख की ठगी, साइबर ठग के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के उचेठा गांव निवासी तेगा सिंह ने मंगलवार को तहरीर देकर खाते से तीन लाख रुपये निकलने का आरोप लगाया। बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा निर्यात भवन भदोही का वह खाताधारक है। साइबर ठगों ने उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

लेन-देन के बाद आमदनी की बचत का फिक्स डिपॉजिट किया था। जरूरत पड़ने पर डिपॉजिट को तोड़वाने बैंक पहुंचा तो बैंक कर्मी ने डिपॉजिट खाता बंद होने की जानकारी दी। बैंक कर्मी के कहने पर उसने ऑनलाइन डिपॉजिट खाता खोलने की औपचारिता की। ऑनलाइन के बाद उसे बताया गया कि बैंक जाकर डिपॉजिट का पैसा लें। बैंक पहुंचने पर पता चला कि खाते से तीन लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें