फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः शहर के कई मोहल्लों में विजिलेंस टीम का छापा, छह के खिलाफ मुकदमा, 16 की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन मोहल्लों में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बकाएदारों से वसूली की गई। वहीं 16 बकाएदारों की बिजली काटी गई व चोरी के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। छापेमारी की कार्रवाई से पीरखांपुर, काजीपुर, जलालपुर, मर्यादपट्टी में बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। लगभग 3.25 लाख रुपये बकाया वसूली हुई।
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी मनोज राय के नेतृत्व में टीम के सदस्य पहले काजीपुर मोहल्ला, पीरखांपुर, मर्यादपट्टी, आदि में भी सघन अभियान चलाया गया। जांच में छह कनेक्शन अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी तरह लंबे समय से बकाया जमा न करने वाले 16 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 3.25 लाख की बकाया वसूली भी हुई। जांच में विजिलेंस जेई हरिशंकर कुशवाहा, कांस्टेबल घनश्याम सिंह, शैलेंद्र दुबे, लाइनमैन पवन कुमार, इरफान खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें