फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दूल्हा बनने से दो महीने पहले भदोही का जवान शहीद, जम्मू में आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी गोली

Thu, 19 Feb 2026 03:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: जम्मू कश्मीर में आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान भदोही निवासी अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता शहीद हो गए। उनको गोली लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके भाइयों के पैरों तले जमीन खिसक गई। धीरज दो महीने बाद ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे।
विज्ञापन
अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई कोतवाली के जेठुपुर निवासी अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। धीरज गुप्ता की आगामी 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। घर पर मां, चार बहन और दो छोटा भाई हैं। घटना की जानकारी भाइयों को मिली, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता सीमा पर आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की गोली से घायल हुए थे। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
औराई कोतवाली के जेठुपुर गांव निवासी स्व. रामसुंदर के पुत्र धीरज गुप्ता बुधवार की देर शाम जम्मू कश्मीर में सीमा पर शहीद हो गए। वे अग्निवीर सैनिक थे। बुधवार की देर रात आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लगी थी। जिससे उनका निधन हो गया। 

इधर, धीरज के शहीद होने की जानकारी पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। घर पर उनकी मां जयदेवी, दो भाई और बहनें हैं। पूरा परिवार खेती किसानी से जुड़ा है। लगभग चार साल पहले धीरज अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती हुए थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी में बड़ी वारदात: एक कमरे में दो लाश, फंदे पर लटका था व्यापारी, बक्से में बोरी के अंदर मिला किन्नर का शव
विज्ञापन


धीरज के सेना में भर्ती होने चार साल पूरा होने में अब केवल चार महीने बचे थे। इधर, उनके शहीद होने की जानकारी अब तक परिजनों में केवल भाइयों को ही मिली है। धीरज के साथी धीरेंद्र मौर्य ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल को उनकी शादी होने वाली  थी। बरात सीतामढ़ी कटरा जाने वाली थी। इसे लेकर घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें