पूर्व विधायक विजय मिश्र की प्रयागराज में 10.65 करोड़ की सम्पत्ति जब्त
- फोटो : अमर उजाला
इसे विजय मिश्र ने अपराध से अर्जित धन से गिरोह के सक्रिय सदस्य और भतीजे सतीश मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, अमित मिश्र और भाभी दुर्गेश देव आदि के नाम पर रजिस्ट्री कराई थी। विजय ने अपने प्रभाव का प्रयोग कर इन जमीनों को वास्तविक से कम मूल्य पर खरीदा था। इनकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 65 लाख 75 हजार है। बताया कि गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है।