शुक्रवार दोपहर विजय मिश्रा आगरा जेल से मिर्जापुर कचहरी परिसर में पहुंचे। शाम को चार बजे के करीब एसीजेएम आनंद उपाध्याय ने फैसला सुनाते हुए विजय मिश्रा को दोष मुक्त कर दिया है। विजय मिश्र के अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि रंगदारी मामले में जज ने पूर्व विधायक को दोष मुक्त कर दिया है।