पुलिस टीम के लौटने के बाद छात्रा के परिजन पत्रकारों से खुल कर बोले। वहां मौजूद मृतका के बड़े भाई और छोटे भाई काफी मुखर रहे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वे खुद पुलिस के साथ साथ थे। बताया पुलिस को उनके बहन के फटे कपड़े मिले हैं।
एक डब्बा भी मिला है, जिसमें तेजाब हो सकता है। इतना ही नहीं शव बरामद होने वाले स्थल के पास एक स्थान पर बारीकी से देखने के बाद घास तेजाब से जली हुई मिली है। भाइयों ने साफ तौर पर कहा कि उनकी बहन के साथ कई लोगों ने दरिंदगी की है।
समझ में नहीं आता कि पुलिस क्यों मामले को दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है। आज भी उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी बहन की पहचान मिटाने के लिए उस पर तेजाब फेंका गया है। उन्होंने साफ किया पुलिस की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं।