फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: किशोरी की मौत के मामले में विसरा जांच का आदेश, इन राजनीतिक पार्टियों ने लगाया लीपापोती का आरोप

Fri, 21 Aug 2020 09:16 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी हत्याकांड में सीबीआई जांच के लिए प्रदर्शन करते सपाजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की रहस्यमय हालात में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों, ग्रामीणों और विभिन्न दलों के विरोध के बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में विसरा की जांच का आदेश दे दिया है। दो दिन से लापता किशोरी का शव वरुणा नदी से बरामद हुआ था।

विज्ञापन


शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई से जांच और नार्को टेस्ट कराने की मांग की। कहा कि आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस लीपापोती में लगी है। 

विज्ञापन

परिजनों को एक करोड़ मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग संबंधी ज्ञापन भी डीएम को दिया। समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र यादव ददा, लालू यादव, यशवंत सिंह यादव आदि ने किशोरी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंच सके हैं। 

बार-बार पोस्टमार्टम होने के बाद भी रिपोर्ट बदल दी जा रही है। मृतका के परिजनों की बात पर यकीन करने के बजाए प्रशासन उन्हें बरगला रहा है, इसे संयुक्त मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा। सीबीआई और नार्को जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग पर जिलाधिकारी ने विसरा की जांच का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें