Bhadohi Latest News: भदोही जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक प्रेमी जोड़ा थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी बुलाया। जहां घंटों पंचायत के बाद भी प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई।
भदोही जिले के कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में शनिवार को प्रेमी युगल की शादी कराई गई। उक्त शादी की साक्षी खाकी भी बनी। घंटो पंचायत के बाद जब प्रेमी-प्रमिका नहीं माने तो परिजन उनके आगे झुक गए। शादी के बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सुरियावां क्षेत्र की एक किशोरी 25 अप्रैल को अचानक घर से गायब हो गई। उसके पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू किया और दबाव पड़ा तो प्रेमी-प्रमिका शनिवार को सुबह कोतवाली पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजन पहले तो शादी को लेकर तैयार नहीं हुए। घंटो पंचायत चली, लेकिन प्रेमी-प्रमिका एक दूजे से अलग न होने पर अड़े रहे। स्वजातीय होने से अंतत: परिजन भी मान गए। इसके बाद थाने के अंदर स्थित दुर्गा मंदिर में शादी की रस्म अदा कराई गई। उक्त लड़की की 15 जून को शादी तय की गई थी।