फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में उतरी जनता, गोष्ठी का आयोजन, बोले घटेगा जनता पर बढ़ा

Sat, 03 May 2025 05:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चर्चा की गई और बताया गया कि इससे जनता पर अतिरिक्त बोझ घटेगा और देश का नवनिर्माण होगा।
 
विज्ञापन
एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में गोष्ठी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत सभागार में एक सामाजिक संस्था की ओर से शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देश में एक साथ चुनाव कराने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में अल्पकालिक चुनाव खत्म होंगे। इससे जनता पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च का बोझ भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन


बताया कि सरकार ने प्रस्ताव बनाकर आम जनता के बीच इसे भेजा है। जनता अगर चाहेगी तो इस बिल को पारित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1952 से लेकर 1967 तक एक चुनाव होते रहे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने निजी फायदे के लिए अल्पकालिक चुनाव कराना शुरू किया।

एक राष्ट्र, एक चुनाव से खर्च कम होगा और 2047 तक राष्ट्र विकसित हो जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और संयोजक प्रेमशंकर तिवारी ने एक चुनाव के फायदे को गिनाया। इस मौके पर घनश्याम दास गुप्ता, शेषनारायण पाठक, प्रवीण सिंह, हरिओम सिंह, श्रीनिवास चतुर्वेदी, जय कुमार सिंह, सीमा उपाध्याय, वंदना दुबे, संगीता खन्ना, आनंद शुक्ला, गोवर्धन राय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें