फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुष्पा' स्टाइल में शराब तस्करी: पानी के टैंकर में शराब की सप्लाई, हरियाणा से बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 06:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: हरियाणा से भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार किया गया। वह पानी के टैंकर में शराब रखकर ले जा रहा था। पुलिस ने 11 लाख कीमत की 1005 लीटर अवैध शराब बरामद की है। 
विज्ञापन
पुलिस ने 11 लाख की शराब बरामद की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब तस्करी के लिए पुष्पा स्टाइल अपनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। शामली जिले के आबादगढ़ निवासी तस्कर मनोज उर्फ राहुल सैनी पानी के टैंकर में शराब भरकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने उसे गेराई पावर हाउस के पास गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा के पानीपत कुरथल से शराब लेकर आ रहा था। पुलिस ने 11 लाख की कीमत के करीब 1005 लीटर अवैध शराब बरामद किए।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि जिले के रास्ते से भारी मात्रा में शराब बिहार जाने वाली है। जिसके बाद पुलिस टीम ने भोर में साढ़े तीन बजे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस बीच एक पानी के टैंकर को जाते देख उसे रोका गया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे गिराईं उपकेंद्र के पास से पकड़ लिया। 

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक ने पूछताछ में अपना नाम मनोज उर्फ राहुल सैनी निवासी आबादगढ़, शामली बताया। चेकिंग में ट्रैक्टर के पीछे लगे टैंकर में विभिन्न ब्रांड्स के 114 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि यह ट्रैक्टर और शराब से भरा पानी का टैंकर इण्डियन पेट्रोल पंप के सामने कुरथल पानीपथ हरियांणा के करीब मिला था। जिसे मुझे माल पहुंचा कर वापस लाकर ट्रैक्टर दे देना था। उसके एवज में मुझे 25 हजार रूपये मिलता। यह गिरोह अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाकर महंगे दामों में बेंचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं।

विज्ञापन

गुमराह करने के लिए टैंकर में भरे थे पानी
एएसपी ने बताया कि तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए टैंकर में पानी भरे हुए थे। पुलिस ने मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर जब वाहन रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि इसमें पानी भरा है। टोटी खोलने पर पानी निकलने भी लगा, लेकिन जब पुलिस ने सारा पानी निकाला तो उसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई।



टैंकर सरकारी तो नहीं, जांच कर रही पुलिस
आमतौर पर पानी का टैंकर सरकारी होते हैं। तस्कर जिस टैंकर से शराब की तस्करी कर रहे थे। वे सरकारी है या फिर तस्करों ने खुद इसे बनवाया था। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है। एएसपी ने बताया कि अभी केवल इतना पता चला है कि तस्कर टैंकर को हरियाणा से लेकर आ रहा था। आगे इसकी जांच की जा रही है।
क्या बोले अधिकारी
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। टैंकर से 1005 लीटर अवैध शराब को बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 11 लाख आंकी गई। -शुभम अग्रवाल, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें