फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: कसाई टोले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई, छह मांस कारोबारियों की दुकानें सील

Thu, 07 May 2020 08:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भदोही जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कसाई टोले में कार्रवाई करते हुए छह मांस और चमड़ा कारोबारियों के दुकानें और गोदाम सील कर दिए। सुबह भारी पुलिस बल के साथ कसाई टोले पहुंचे उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा और सीओ भूषण वर्मा पहले पूरे मोहल्ले में घूमे इसके बाद कुछ दुकानों पर मांस का काम जारी होने के प्रमाण मिलने पर उन्हें सील कर दिया। 

विज्ञापन


गत रविवार को कसाई टोले में साफ—सफाई करने गए सफाई कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मामले में एक भाजपा नेता समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी, लेकिन चार दिन बाद भी कोई पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

बृहस्पतिवार को सुबह एसडीएम, सीओ समेत जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा दल बल के साथ पहुंचे और टोले में घूमकर जांच की। इस दौरान कुछ छह आरोपियों में से दो की दुकानें चिह्नित करने के बाद चार अन्य कारोबारियों के दुकान और गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि कसाई टोले में किसी के पास जानवर काटने और मांस बिक्री का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में जांच की गई कि यहां कैसे कारोबार हो रहा है। ऐसे कुछ दुकानों को चिह्नित किया गया जहां कारोबार होता प्रतीत हुआ और उन्हें सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें