गुरुवार को दोपहर तेज धमाकों के साथ अचानक ब्लास्ट हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान पीछे हिस्से वाले एक कमरे में धमाका होने से छत और दीवार धराशायी हो गई। खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सिलेंडर फटने की बात कहकर लौट गई। पुलिस को मौके से सिलेंडर नहीं मिला, लेकिन विस्फोटक पदार्थ की महक जरूर आ रही थी।
प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की ओर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। सीओ औराई नरेश कुमार ने भी घटना स्थल का दौरा किया। खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से कोई सिलेंडर बरामद नही हुआ है। फॉरेंसिक टीम सैंपल लेकर गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
छह साल पुरानी घटना की याद हुई ताजा
चौरी बाजार की नटबस्ती में गुरुवार को हुए विस्फोट ने एक दशक पुराने रोटहां प्रकरण की याद को ताजा कर दिया। साल 2019 में एक कालीन कंपनी में विस्फोटक सामग्री में विस्फोट हो गया था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। घटना की जांच के लिए एटीएस जैसे एजेंसी को भी आना पड़ा। नट बस्ती में हुए ब्लास्ट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
बोले अधिकारी
चौरी के नटबस्ती में पटाखे से विस्फोट होने की बात सामने आई है। कमरे में काफी समय से पटाखा रखा गया था। किन कारणाों से विस्फोट हुआ इसकी जांच चल रही है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- शुभम अग्रवाल, एएसपी