फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा की लहरों ने छीन लिया बचपन का साथ, दो मौसेरे भाइयों की मौत, घर का इकलौता बेटा था ऋषि; कोहराम

Mon, 16 Jun 2025 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हादसे की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के गोताखोरों की सहायता से युवकों की खोजबीन पानी में करवाई गई लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों नहीं मिले थे।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे के बाद बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: भदोही के कौईरौना थाना क्षेत्र के सेमराध गंगा घाट पर सोमवार को नहाते-नहाते दो मौसेरे भाई गंगा में समा गए। उनके साथ गया तीसरा युवक घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। युवक का बैग व कपड़ा देख लोगों ने गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढना शुरू किया। देर शाम तक दोनों को कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर, जंगीगंज निवासी गुड्डू विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ बिहार में रहते हैं। उनका बेटा ऋषि विश्वकर्मा (20) 10 दिन पहले गांव आया था। सोमवार को वह अपने मौसी के यहां कौईरौना के चेरापुर गांव चला गया। जहां वह अपने मौसेरे भाई राहुल विश्वकर्मा (18) पुत्र अनिल विश्वकर्मा और गांव के ही एक युवक रामकुमार विश्वकर्मा (20) पुत्र सुरेश के साथ गंगा में नहाने का प्लान बनाया।

तीनों करीब 10 बजे घर से निकले और सेमराध गंगा घाट पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब वे घाट पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। यहीं तीनों वहां नहाने लगे। इन दिनों गर्मी के वजह से गंगा छिछली हो गई हैं। जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। नहाते-नहाते ऋषि और राहुल गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन

गंगा के पास माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दोनों का डुबता देख उनके साथ गया रामकुमार घबरा गया और वह भाग-भागा घर आया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घबराए परिजन मौके पर पहुंचे। घाट किनारे युवकों के बैग और कपड़े पड़े हुए थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को ढूंढने का कार्य शुरू हुआ। काफी देर तक दोनों को ढूंढा गया, लेकिन अब सफलता नहीं मिली।

मौके पर पहुंची कोईरौना पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों युवकों को ढूंढने में लगी रही। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना छोटक यादव ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने का प्रयास जारी है। पानी जगह-जगह छिछला हो जाने से रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा है ऋषि विश्वकर्मा
गंगा में लापता हुआ ऋषि अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। माता-पिता दोनों इस समय बिहार हैं। वहां दोनों मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे। इधर राहुल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर गोताखोरों के साथ परिजन भी पहुंचे। राहुल के माता-पिता भी गांव में ही मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें