फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, महिला समेत 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सुजातपुर गांव में रविवार को सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसमें महिला समेत दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर गांव निवासी जिवधर यादव और विनय तिवारी के परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन का प्रकरण कोर्ट में लंबित है। रविवार को सुबह इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से जिवधर का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान उनका मड़हा गिर गया था, जिसे बनवा रहे थे। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि हमारी जमीन पर मड़हा रख कर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी, और ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से विनय तिवारी (49), मलय तिवारी (44 ), अजय तिवारी (50), दीपक तिवारी (30), आशु तिवारी (25) समेत पांच लोग और दूसरे पक्ष से संतोष यादव (40) पुत्र गिरधारी यादव, जिवधर यादव (59), शिवशंकर यादव (20), करुणा देवी (58) पत्नी शिवधर यादव, मुन्नी देवी (38) पत्नी संतोष यादव, सर्वेश कुमार (22) पुत्र जिवधर यादव और सुमन यादव (25) पुत्री जिवधर यादव समेत सात लोग घायल हुए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए अजय कुमार तिवारी, दीपक तिवारी, आशु तिवारी, विनय कुमार, मलय कुमार तिवारी और संतोष कुमार यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली गोपीगंज में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों का मुआयना करा कर प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें