फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक परिवार की समस्या निस्तारित कराएंगे वेटरंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सेवानिवृत्त सैनिकों के संगठन वेटरंस इंडिया की रविवार को हरिहरनाथ मंदिर पर बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, जिले में कैंटीन सुविधा बहाल करने, सैनिक एवं उनके परिवार की समस्या का निस्तारण और 15 दिसंबर को विजय दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। वेटरंस के जिलाध्यक्ष आरके पांडेय ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी मन लगा कर काम करें। सैनिक और उनके परिवार को कोई समस्या हो तो संगठन को बताएं। इस मौके पर राममूर्ति पीके सिंह, तेज बहादुर, मुकुल सिंह, एमके यादव, हरिमंगल सिंह, आलोक दूबे, मनीष पांडेय, पंकज तिवारी, सुरेंद्र सिंह, शिवशंकर उपाध्याय, मिथिलेश सिंह, दीनानाथ शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें