मोढ़। क्षेत्र के नेवादा कला गांव में बरसात का पानी भर जाने के कारण रविवार को प्रधानमंत्री सड़क जेसीबी मशीन से कटवा दी गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। साथ ही लोक निर्माण विभाग को नुकसान भी हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश पाठक का आरोप है कि बरसात के चलते गांव में भरा पानी चार दर्जन से अधिक परिवारों को बेघर करने वाला था। इतना ही नहीं जलजमाव और सीलन से दर्जन भर से अधिक घर धराशायी हो चुके हैं। दर्जनों घरों में पानी घुसने वाला है, लेकिन सूचना के बाद भी जिला प्रशासन ने पानी निकलवाने के लिए कोई पहल नहीं की। गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क को जेसीबी से कटवा दिया गया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से पानी निकलने के बाद सड़क को बनवाने की मांग की।