ज्ञानपुर। नगर स्थित मुखर्जी पार्क में रविवार को राजीव गांधी सामान्य ज्ञान परीक्षा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 63 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर रहे अनुज यादव को लैपटॉप, द्वितीय हर्ष मिश्रा को टैबलेट और तृतीय स्थान पाने अजीम अंसारी को रेंजर साइकिल देकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. धीरेंद्र पांडेय, को-आर्डिनेटर श्वेता राय और प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. देवेंद्रनाथ दुबे ने सम्मानित किया।
गत एक सितंबर को रोही स्थित पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज में परीक्षा संपन्न कराई गई थी। परीक्षा में कक्षा आठ से 12वीं तक लगभग पांच हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रदेश स्तर पर 10 सितंबर को परीक्षा परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण कराया गया। पार्टी उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि देश की आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक गतिविधियों की रीढ़ शिक्षा है। जन सरोकार से जुड़ी यह प्रतियोगिता मेधावियों के लिए लाभकारी है। राजेश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को मताधिकार, आईटी क्षेत्र में व्यापक प्रगति, पंचायतीराज व्यवस्था, संचार क्रांति से जोड़ कर बड़ी उपलब्धि दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, जयशंकर दुबे, सुरेशचंद मिश्रा, माबूद खां, मृत्युंजय पांडेय, आशुतोष पांडेय, सुरेश प्रकाश तिवारी, सत्यम शुक्ला, मिठाई लाल दुबे, जगदीश पासी, दीपक कुमार पांडेय ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुरेशचंद्र मिश्रा और अध्यक्षता निवर्तमान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने की। इस मौके पर लल्लन मिश्रा, नगर अध्यक्ष गोपीगंज संतोष सिंह बघेल, गुलजारी लाल, सुरेशचंद उपाध्याय, वसीम अंसारी, नाजिम अली, रंगनाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मसूद आलम, महेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी राही, केपी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक योगेश पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, अरविंद रावत और पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज के स्टॉफ को सम्मानित किया गया।