फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर बाबूसराय के समीप सोमवार को तड़के एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल अलग-अलग जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

वाराणसी से एक निजी कार में सवार होकर पांच युवक प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही बाबूसराय के समीप पहुंचे, एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वहां पहले से सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में कार समेत घुस गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में समा गया। इससे इलाहाबाद निवासी पिंकल चटर्जी (39), गाजीपुर के यशवंत सिंह (28), वाराणसी के सिगरा निवासी तक्सीर अंसारी (18), बीएचयू के ऋषिकेश पांडेय (30) और लोहता निवासी अनुराग अवस्थी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 पुलिस ने घायलों को औराई सीएचसी में भर्ती काराया, जहां ऋषिकेश पांडेय को छोड़ बाकी चारों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायल पांचों युवक प्रयागराज और कौशांबी में बैंक और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी करते हैं। तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद सभी ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी तरह संवरा गांव के समीप अनियंत्रित बस ट्रक में भिड़ गई। इससे ट्रक का खलासी मनोज बिंद निवासी विजयीपुर सुरियावां घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने पहुंच कर वाहनों को हटाया तब जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें