फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार...हर-हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिवमंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव के धाम पहुंच कर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। आखिरी सोमवार होने के कारण शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन

इस बार सावन में चार सोमवार पड़े। सावन में पांच सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार आषाढ़ के अंतिम सावन से ही व्रत शुरू कर दिया था। सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। काशी और प्रयाग के मध्य स्थित स्वयंभू सेमराधनाथ धाम में सावन के आखिरी सोमवार को एक लाख से अधिक कांवरियों और शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर देर शाम तक शिव मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महादेव और आदिशक्ति को बेल पत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, फल, दूध आदि अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार और धूप-अगरबत्ती की खुशबू से वातावरण भक्तिमय होता रहा। कांवरियों की कतार गर्भगृह से लेकर एक किलोमीटर तक लगी। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे लगे। लोग हाथ में गंगा जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे थे। सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम पर भोर में चार बजे से ही महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। दोपहर 12 बजे तक जलाभिषेक करने वालों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं का आगमन देर रात तक होता रहा। इसी तरह गोपीगंज स्थित बड़े शिव धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। दिनभर दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के बाद शाम को महादेव का अलौकिक शृंगार किया गया। इसके बाद हुई महाआरती में सैकड़ों शिवभक्तों ने शामिल होकर मंगल कामना की। तिलंगा स्थित तिलेश्वर नाथ, त्रयंबकेश्वरनाथ समेत अन्य तमाम शिवमंदिरों पर पूरे दिन आस्थावानों की भीड़ लगी रही। इसी तरह औराई, महाराजगंज, सुरियावां, बाबूसराय, जंगीगंज, ऊंज, चौरी, अभोली, दुर्गागंज, घोसिया, खमरिया आदि इलाकों में शिवमंदिरों पर पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें