ज्ञानपुर। आयुष्मान भारत योजना से अब कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर सभी ग्राम पंचायतों, सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर कैंप लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। दो दिन में करीब 1800 लोगों ने इसका लाभ लिया। अभियान 26 जुलाई से 09 अगस्त तक चलेगा।
नोडल अधिकारी डॉ. जेसी सरोज ने बताया कि जिन लोगों के पास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पत्र तो है लेकिन उनका कार्ड अभी तक नही बना है। उनका कार्ड बनाने के जिले के सभी 674 ग्राम पंचायतों, पांच सीएचसी और 16 पीएचसी पर कैंप लगाकर लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा रहा है। जिला सूचना प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि विभाग में कार्यरत 1156 आशा कार्यकर्ता, 363 एएनएम के अलावा बाल विकास विभाग के 894 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। संक्रमण के दौर में भी इलाज कराने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए यह कार्ड पूरी तरह उपयोगी सिद्ध हुआ।