फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भदोही उपविजेता

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता टीम। स्रोत स्टेडियम
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से चंदौली में आयोजित 50वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में भदोही की टीम दूसरे स्थान पर रही। फाइनल में भदोही की टीम को वाराणसी ने 22-27 से हराया। प्रतियोगिता में टीम के शानदार प्रदर्शन पर कोच अंतेश मिश्रा ने खुशी जताई। बताया कि टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। बताया कि भदोही कबड्डी टीम ने पहले मैच में कौशांबी को 26-13 से हराया। इसके बाद रायबरेली को 28-16 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज को 28-16 से और सेमीफाइनल में प्रतापगढ़ को 29-26 से हराया।
विज्ञापन

फाइनल में भदोही का मुकाबला बनारस से हुआ, जिसमें टीम को 22-27 से हार का सामना करना पड़ा। अंतेश मिश्रा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ने प्रतियोगिता में खेल भावना और मेहनत का परिचय दिया। टीम के इस प्रदर्शन पर खिलाड़ियों, कोच और जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई। टीम में प्रिंस मिश्रा, अवनीश यादव, संदीप मौर्य, अजय कुमार यादव, प्रियांशु शर्मा, संजय यादव, योगेश सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें