फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हिंदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में आशू का पोस्टर प्रथम

विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत- महाविद्यालय
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हिंदी दिवस के अवसर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. माया ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, साहित्य, हिंदी के महत्व तथा हिंदी के प्रति अपने भावों को आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह सराहनीय रहा। हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. शिखा तिवारी बताया कि आशू यादव प्रथम, चंचल सरोज द्वितीय और कोमल गौतम तृतीय रही। इस अवसर पर प्राध्यापकगण डॉ. रविंद्र पाण्डेय, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार भारती, डॉ. बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें