फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई को बताते हुए फफक पड़े पूर्व मंत्री, कहा - बसपा कहीं से लड़ाएगी ताल ठोंककर लड़ेंगे

Fri, 01 Oct 2021 06:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पूर्व मंत्री ने सूबे में अपराधियों पर हो रही कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। कहा कि जिले के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ा। जिसके कारण उन्हें फर्जी मुकदमे में ढाई साल तक जेल में रहना पड़ा।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद शुक्रवार को भदोही जिले के गोपीपुर में बसपा नेता सुभाष मालवीय के आवास पर पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र पत्रकारों से रूबरू हुए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह बसपा के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी ज्ञानपुर और भदोही कहीं से लड़ाएगी वह ताल ठोंककर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने सूबे में अपराधियों पर हो रही कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। कहा कि जिले के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ा। जिसके कारण उन्हें फर्जी मुकदमे में ढाई साल तक जेल में रहना पड़ा। एक दशक तक उनका पूरा परिवार प्रताड़ित हुआ। न्यायालय पर उन्हें भरोसा था और अंत में उन्हें न्याय मिला। जनता के हित की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें प्रताड़ित होना पड़ा।

खुद पर लगे आरोपों के संबंध में कहा कि लैकफेड और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में उन पर फर्जी मुकदमे लगे। एक अपराधी के इशारे पर हत्या के आरोपी एक अधिकारी को जांच दी गई। उन्होंने विजिलेंस  विभाग के एक अफसर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि आपराधियों से सांठगांठ रखने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होने से ही सूबे में अपराध समाप्त होगा। 10 साल से सपा-भाजपा की सरकार में कोई नया काम नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के सबसे करीब होने के बाद भी यहां के जनप्रतिनिधि कुछ नहीं ला सके। अगर वह संसद में होते तो अब तक एम्स का निर्माण शुरू हो जाता। विधायक और सांसदों के ध्यान न देने से 100 शैय्या अस्पताल आज तक पूर्ण नहीं हो सका। अगर अस्पताल बन गया होता तो कोरोना काल में सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकती थी। लैकफेड और आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई कार्रवाई को बताते हुए पूर्व मंत्री फफक पड़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें