फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही और कानपुर ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
महर्षि आज़ाद स्टेडियम मेढ़ी में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सुरियावां। मेढ़ी स्थित महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में तेजधर ब्रह्मबाबा खेल समिति की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मुकाबले में मास्टर एकेडमी भदोही ने एकतरफा मुकाबले में सुल्तानपुर काे आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मैच में वाराणसी को कानपुर ने 22 रनों से हराया। पहले मैच में मास्टर एकेडमी, भदोही के अश्वनी रावत (चार विकेट) के घातक गेंदबाजी के आगे भदोही की घातक गेंदबाजी के आगे सुल्तानपुर की पूरी टीम मात्र 43 रन (10.5 ओवर) पर सिमट गई।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर एकेडमी भदोही 5.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर वाराणसी के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए।
विज्ञापन

कानपुर की ओर से दीपांशु ने 37 रन, अमन चौबे ने 21 रन और वेद प्रकाश ने नाबाद 22 रन की उपयोगी पारी खेली।
वाराणसी की ओर से गेंदबाजी में हरिओम चौबे ने 3 विकेट और कप्तान अजीत भाई ने 2 विकेट लेकर रनगति पर अंकुश लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी। अनुभव जय प्रकाश सिंह ने 37 रन और करण पाल ने 22 रन का योगदान दिया।
कानपुर की ओर से गेंदबाजी में आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।
इस मौके पर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव अमर बहादुर सिंह, विजयशंकर राय, राजमणि पांडेय, राजकुमार सरोज, जेपी सिंह, रामजीत यादव, श्याम बहादुर यादव, दिनेश यादव ‘दादा’, परमेंद्र गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें