फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टाईब्रेकर में जीती बेनीपुर वाराणसी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे फुटबाल चैंपियंस ट्राफी में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इनमें कल्लीपुर, ज्ञानपुर ए और बेनीपुर की टीमों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच कल्लीपुर वाराणसी और भदोही के बीच हुआ। जिसमें कल्लीपुर ने भदोही को 2-1 से हरा दिया। मैच का शुभारंभ यूको बैंक के मैनेजर नमन और शुभम गुटगुटिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरा मैच ज्ञानपुर ए और मूसी स्टेडियम के बीच हुआ, जिसमें ज्ञानपुर 3-0 से विजयी हुआ। तीसरा मैच बेनीपुर वाराणसी और मिर्जापुर के बीच हुआ। जिसमें टाईब्रेकर तक चले मुकाबले में 4-5 से बेनीपुर विजयी हुआ। इस मैच का शुभारंभ सभासद जमील अहमद अंसारी और उमेश दूबे ने किया। इस मौके पर आशुतोष, भोला, राजा, सुनील, पवन, सिब्बू, आनंद यादव, दीपू, आर्यन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें