फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जयकारों के बीच पूरे नगरी में बांटा अयोध्या का अक्षत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावा। अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पहले उत्सव का माहौल शुरू हो गया है। श्री राम जन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सुरियावां की ओर से शनिवार को नगर स्थित सहुआइन तालाब से भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गल्ला मंडी से अटल चौराहा होते हुए पुरानी बाजार अशोक नगर, थाना चौक नयागंज, मलेपुर तिराहा, बाईपास होते हुए सहुआईन तालाब आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में डीजे के साथ श्रीराम के गानों और जयकारों के बीच युवा नाचते-गाते पूरे नगर में भ्रमण किए। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था भी दुरूस्त दिखी। मुख्य संयोजक अवधेश कुमार उमर वैश्य ने कहा कि सदियों के इंतजार के बाद अब यह शुभ घड़ी आई है। जहां प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान होंगे। हमारा सौभाग्य है कि हम इस महाउत्सव का साक्षी बन रहे हैं। आना वाला 22 जनवरी भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो जाएगा। इस दौरान राम चंद्र पांडे, चेयरमैन विनय चौरसिया, डाॅ. अजय कुमार पांडेय, शेषधर गुप्ता, बनारसी दास, अश्वनी साहू, सूरज भान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें