सुबह विद्यालय परिसर में परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाएं लेने पहुंचे। छात्र संख्या के आधार पर उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं दी गई।
वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पांच दिनों में सभी प्रधानाचार्य उत्तरपुस्तिकाएं ले जाएं। वहीं कालेज में प्रवेश पत्र के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।