फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 17 माह में खराब हो गई बैटरी, 30 हजार जुर्माने के साथ नई देनी होगी; आयोग ने सुनाया फैसला

Mon, 05 Aug 2024 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: जिला उपभोक्ता वाद प्रतितोष आयोग ने पीड़ित उपभोक्ता को नई बैटरी देने का आदेश दिया है। साथ ही ऑटो मूवर्स कंपनी को 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
जिला उपाभोक्ता वाद प्रतितोष आयोग ने दिया आदेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारंटी समय में ही खराब हुई बैटरी बदलने में आनाकानी करने पर जिला उपाभोक्ता वाद प्रतितोष आयोग ने ऑटो मूवर्स कंपनी पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया। आयोग ने उपभोक्ता को नई बैटरी भी देने का भी आदेश दिया। उपभोक्ता के स्कूटी की बैटरी 17 माह में ही खराब हो गई थी।

विज्ञापन


जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि परिवादी ओम प्रकाश यादव निवासी हाल मुकाम पुलिस लाइन ज्ञानपुर ने 29 अप्रैल, 2024 को विवेक गुप्ता पार्टनर ऑटोमोबाइल हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम आनंद नगर मेन रोड भदोही और प्रधान प्रबंधक हीरो इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड प्रधान कार्यालय गुड़गांव हरियाणा को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

बताया था कि उसने 10 मई, 2022 को विपक्षी दो की ओर से निर्मित दो पहिया स्कूटर इलेक्ट्रिकल वाहन विपक्षी संख्या एक से एक लाख 1229 रुपये में क्रय किया। बैटरी 17 माह के अंदर ही खराब हो गई, लेकिन वारंटी पीरियड के बावजूद दुकानदार ने नई बैटरी नहीं दिया।
विज्ञापन


आयोग ने विपक्षी को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत नोटिस जारी की गई, लेकिन विपक्षी संख्या एक ने नोटिस को लेने से इंकार किया। आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार दे और सदस्य विजय बहादुर सिंह की पीठ ने परिवादी के अधिवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बहस सुनी। 

इसके बाद आयोग ने ऑटो मूवर्स कंपनी को आदेश किया कि एक महीने में परिवादी को विक्रय किए गए इलेक्ट्रिकल स्कूटर की लिथियम आयन बैट्री को बदलकर नई बैटरी प्रदान करें। इसके अलावा सेवा में कमी के लिए 30 हज़ार का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें