फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25 किमी रफ्तार से चली हवा, आठ स्थानों पर गिरे पेड़, बिजली चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बीच जिले में 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं का असर रहा कि पूरे जिले में आठ स्थानों पर पेड़ गिर पड़े। पेड़ धराशाई होने से कई इलाकों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई परिवाराें की गृहस्थी भी उजड़ गई। जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। हालांकि रविवार का मौसम शनिवार की अपेक्षा साफ रहा और हवाओं की रफ्तार भी कम रही।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सावन माह में पहली बार झमाझम बारिश हुई थी। 29 एमएम बारिश के बाद कई इलाके की सड़कें जलमग्न हो गई थीं। वहीं तमाम किसान खेती किसानी को निकलें। मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह से ही तेज हवाओं का असर बना रहा। पूरे जिले में देर रात तक लगभग 25 किमी की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। दुर्गागंज दो, सीतामढ़ी में एक, कौलापुर में दो, चौरी दो के अलावा ज्ञानपुर में एक जगह पेड़ गिरे। इसके अलावा भी कई इलाकों में पेड़ की डाली तेज हवा चलने के कारण गिर पड़े। सीतामढ़ी में एक परिवार का गृहस्थी उजड़ गई। वहीं दुर्गागंज के अभोली क्षेत्र में हाईटेंशन तार पर बिजली गिरने से दर्जनों गांव की आपूर्ति बंद रही।
शुक्रवार देर शाम से मौसम का मिजाज बदला। रुक-रुक कर बारिश का क्रम शनिवार पूरे दिन और रात बनी रही। मौसम खेती किसानी के दृष्टिकोण से बेहद फायदमेंद है। बारिश के बाद शनिवार को किसान धान की रोपाई कार्य जूटे, वहीं किसानों का एक तबका खेत में नमी होते ही उर्वरक की छिटाई भी कर दिए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि गहन अवदाब के प्रभाव से हवाओं की रफ्तार 25 किमी प्रतिघंटा रही। जिससे कई इलाकों में पेड़ गिरने की सूचना मिली।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित:
दुर्गागंज। अभोली ब्लाक के भौथर गांव में शनिवार रात में तेज हवा संग बारिश होने के कारण 11000 हाईटेंशन तार के ऊपर शीशम का पेड गिर गया। जिससे क्रॉस फार्म व खंबे टेढ़े होकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घंटे भर आवागमन भी बाधित रहा। मिश्राईनपुर विद्युत उपकेंद्र के अर्जुनपुर फिडर से जुड़े भौथर, सराय कंसराय सहित दर्जनों गांव में आपूर्ति बाधित रही। भौथर गांव के अशोक सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। जेई विजय शंकर ने बताया कि पेड़ को काटकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। इसी तरह ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, महराजगंज में दिन भर बिजली कटौती की समस्या बनी रही।
पेड़ गिरने से गृहर्स्थी हुई धराशाही:
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के डीघ दस्युपुर गांव में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गांव निवासी बबुल्ले सिंह और रामराज सिंह के घर पर महुआ का पेड़ गिर गया। जिससे दो कमरे रसोई घर और एक दालान गिर गई। घरों के लोग स्थिति भांप कर थोड़ी देर पहले सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। शनिवार दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। जबकि पेड़ का दूसरा हिस्सा रामराज सिंह की एक दालान पर गिर गया। जिससे उनकी दालान भी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें