मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा ही जीवन की आधारशिला है। अगर शुरूआती शिक्षा मजबूत नहीं होगी तो भविष्य अंधकारमय हो सकता है। वे सोमवार को कंपोजिट विद्यालय बैराखास में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा की मजबूती के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों को यूनिफार्म, नि:शुल्क किताब, एमडीएम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों को स्कूल भेजें। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को हर बस्ती में पहुंचने के लिए कहा। बुलावा टोली के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान का सजीव प्रसारण किया गया। इसके पूर्व अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कंपोजिट विद्यालय बैराखास के बच्चों ने संस्कृत वंदना, कस्तूरबा बालिका विद्यालय डीघ के बच्चों ने स्वागत गीत और प्राथमिक विद्यालय घरांव के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूल चलो अभियान की रैली को रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने आभार जताया। अध्यक्षता बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और संचालन बीएल पाल, संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर यशवंत सिंह, आशीष मिश्र, राजकुमार सिंह, सौरभ सिंह, कल्पनाथ मश्रि, शिवम सिंह, अरविंद मौर्य, अशोक उपाध्याय, प्रतीक मालवीय, अखिलेश यादव, यासमीन बानो, कोमल पाल आदि मौजूद रहे। उधर, कंपोजिट विद्यालय बैराखास में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के दौरान 71 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएसए ने बताया कि इन स्कूलों में मिशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर के तहत कार्य पूरे हो चुके हैं। कंपोजिट विद्यालय बैराखास, नटवां, जोरई, प्राथमिक विद्यालय सीतामढ़ी, कुसौड़ा को विशेष सम्मान दिया गया।