फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी गंगा घाट पर नौका संचालन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर द्वारा नियमों की अनदेखी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीतामढ़ी घाट पर गंगा में नौका परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया। विभाग की कार्यदायी संस्था गंगा में स्टीमर की जगह छोटी नौकाओं का संचालन कर रहा है। मेले के कारण बढ़ती भीड़ और दूसरी तरफ बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टि से जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन

सीतामढ़ी में नौ दिवसीय लवकुश जन्मोत्सव मेला चल रहा है। दूसरी तरफ गंगा में तेज गति से पानी बढ़ रहा है। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था गंगा में स्टीमर की जगह छोटी नौकाओं का संचालन कर रहा है। शासन का स्पष्ट आदेश है कि पीपा पुल के गंगा घाटों पर नियमानुसार स्ट्रीमर और एक छोटी नौका का संचालन किया जाए। जिससे लोगों की यात्रा सुरक्षित हो।
इसका पूरा खर्च सरकार वहन करती है, लेकिन लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर और ठेकेदार सरकार की मंशा के उलट सीतामढ़ी मिश्रपुर गंगा में केवल दो छोटी नौकाओं का संचालन करते हैं। अब बढ़ती भीड़ और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीतामढ़ी गंगा घाट पर पूरी तरह से नौका संचालन पर रोक लगा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना मनोज कुमार ने बताया कि मेले की भीड़ को देखते हुए 14 से 16 तक नौका परिचालन रोकने के लिए मिर्जापुर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को पत्र भेजा गया है। अगर पानी का बहाव तेज हुआ तो सुरक्षा के लिए दृष्टि से आगे फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें