फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लोक अदालत में 62743 मामलों का निस्तारण, 3.87 करोड़ की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला न्यायालय परिसर सरपतहां में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। इसमें किसी प्रकार न हार होती है और न ही जीत। उन्होंने आमजन के मामलों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लोक अदालत में कुल 68705 मामले आए। जिसमें 62743 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान आपराधिक मुकदमे में आठ लाख 52 हजार 229 रुपये जुर्माना वसूला गया। सक्सेशन के मामले में एक करोड़ 89 लाख 86 हजार 675 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन के मामलों में तीन करोड़ 87 लाख 21 हजार 955 रुपये वसूले गए। एनआई एक्ट के मुकदमों में 50 लाख 43 हजार 500 समझौता राशि तय की गई जबकि बिजली बिल के मामलों में नौ लाख 34 हजार 691 रुपये की वसूली की गई।
जिला जज ने कुल तीन, न्यायाधीश रत्नेशमणि त्रिपाठी ने वैवाहिक के 23, प्रकाश नाथ श्रीवास्तव ने मोटर दुर्घटना के 11, पवन कुमार तिवारी ने एक, अपर जिला जज शैलोज चंद्रा ने 210, सुबोध सिंह ने दो, सबीहा खातून ने 6632 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

इसी तरह आरिफ अहमद अंसारी ने छह, हरकिरन कौर ने 3181, साधना गिरी ने 3046, वर्णिका शुक्ला ने 3035, अविनाश रंजन ने 3054, शहनवाज अहमद सिद्दीकी ने 15 और अरिजीत सिंह ने 4661 मामले निस्तारित किया। न्यायाधीश असद अहमद हाशमी, मधु डोगरा, लोकेश कुमार मिश्रा ने भी लोक अदालत में भाग लिया। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार डे, सदस्य विजय बहादुर सिंह, दीप्ति श्रीवास्तव ने बृजेश कुमार मिश्रा निवासी धनीपुर, शिवशंकर यादव, महावीर यादव के मामलों का निस्तारण कराया। इस मौके पर अपर जिला जज निवेदिता अस्थाना, रवि प्रकाश भारतीय, महेंद्र कुमार, दीपक गौतम, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें