फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विजय मिश्र की मुश्किलें बढ़ींः विधायक के बेटे और पत्नी के बाद बेटियों पर भी केस दर्ज, वाहनों को हड़पने का आरोप

Fri, 03 Sep 2021 07:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

आगरा जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। विधायक व उनकी अधिवक्ता पुत्री रीमा पांडेय सहित सात लोगों के खिलाफ उनके ही रिश्तेदार ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। विधायक व उनकी अधिवक्ता पुत्री रीमा पांडेय, सीमा मिश्रा, भतीजे प्रकाश चंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, कर्मचारी गिरधारी प्रसाद पाठक, हनुमान सेवक पांडेय के खिलाफ विधायक के रिश्तेदार ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर निवासी ज्ञानपुर विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने आरोप लगाया है कि विजय मिश्रा व उनकी बेटी समेत अन्य लोगों ने उनके नाम की दर्जनों गाड़ियों को हड़प लिया है। उन लोगों के द्वारा जबरिया वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। इसको संज्ञान में लेते हुए गोपीगंज पुलिस ने विधायक सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

अभी 15 दिन पूर्व विधायक के दो मुकदमों में चार्जशीट लगी थी।  एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि विजय मिश्रा सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विधायक का पुत्र अब भी फरार

बताते चलें कि इसी रिश्तेदार ने चार अगस्त 2020 को गोपीगंज कोतवाली में भवन और फर्म भी हड़पने के आरोप में विजय मिश्रा, एमएलसी एवं विधायक की पत्नी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

इस आरोप में 14 अगस्त को विधायक को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में ज्ञानपुर विधायक आगरा केंद्रीय जेल में निरुद्ध हैं, जबकि विधायक के पुत्र फरार चल रहे हैं। जिसमें कुर्की की नोटिस भी चस्पा हो चुकी है।
विज्ञापन

विजय मिश्र की बहू पुष्पलता ने पुलिस से लगाई गुहार

विधायक विजय मिश्र की बहू पुष्पलता मिश्रा बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर प्रार्थनापत्र दीं। आरोप लगाया कि उनके भाई कृष्णमोहन तिवारी पूरे परिवार को फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। घर से जबरिया निकाल रहे हैं।

कृष्णमोहन तिवारी ने 19 वाहनों को हड़पने के आरोप में विधायक और उनकी अधिवक्ता पुत्री रीमा पांडेय, सीमा मिश्रा, विकास और प्रकाश मिश्रा सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी को लेकर कृष्णमोहन तिवारी की बहन एवं विधायक की बहू लगने वाली पुष्पलता मिश्रा एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराईं हैं।

आरोप लगाया कि कृष्णमोहन आए दिन फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देते रहते हैं। पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी जाती है। वह पिता के समय से ही मकान में रह रही है। जबरिया बेदखल करना चाह रहे हैं। आरोप लगाया कि अभी उनके पुत्र को फर्जी तरीके से दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया था।

अभी वह छूटकर आया है कि फिर बेटे और पति पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बताया कि कृष्णमोहन तिवारी और उनके लड़के मुकदमा वापस करने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें