फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत,पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अर्जुनपुर-हरिकरनपुर गांव के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीया महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बताई। दोनों बाइक से प्रयागराज जनपद के फूलपुर से सुरियावां क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

जोगिया-शेखपुर फूलपुर निवासी मो. यूनुस (50) पत्नी अजमतलुन्निशां को बाइक पर बैठा कर भदोही-दुर्गागंज मार्ग से सुरियावां किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। अर्जुनपुर-हरिकरनपुर के पास पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रहे मालवाहक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर छटपटा रहे दंपति को आस-पास के लोगों ने उठाया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दुर्गागंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कई फीट ऊपर उछल कर सड़क पर गिरी थी, जिससे गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें