सुरियावां। क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में बुधवार को महर्षि आजाद जूनियर अंडर-14 जिला लीग 2025 प्रतियोगिता का दूसरा मैच खेला गया।
आजाद स्पोर्ट्स क्लब और बीएलडब्ल्यू वाराणसी टीम के बीच हुए मैच में आजाद की टीम ने बीएलडब्ल्यू को 73 रनों से हरा दिया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।
जिसमें यातेंद्र सिंह ने 39 रन, आकाश उपाध्याय व अलबक्श ने 26-26 रनों योगदान किया। बीएलडब्ल्यू वाराणसी की तरफ से गेंदबाजी में पवन व आकाश ने 2-2 विकेट, अनमोल व रुद्र को एक-एक सफलता मिली।
जवाब में खेलने उतरी बीएलडब्ल्यू की टीम 58 पर सिमट गई। जिसमें पवन ने 12 रन व नितेश्वर ने 10 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक पार कर सका।
आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से चंदन यादव व राजेन्द्र ने 2-2 विकेट, कुनाल, मिथिलेश, राजन और अंकुर ने 1-1 विकेट लिए। इस तरह से आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने लीग में पहला मैच जीत कर दो अंक हासिल कर लिया। यातेंद्र सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।