फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में 87 फीसदी लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों का तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक विभाग शिविर लगाकर कार्ड बना रहा है। अब तक विभाग की तरफ से 87 फीसदी कार्ड बना लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 1.75 लाख पात्र लाभार्थियों की तुलना में से अब तक 87 फीसदी करीब 1.50 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 235 केंद्रों व छह ब्लॉकों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल व भदोही एमबीएस और सीएचसी पर आयुष मित्र की तैनाती गई है। जहां कार्ड बनाए जा रहे हैं। आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों को जागरूक कर रही हैं। आयुष्मान कार्ड बनने से गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार किए जाते हैं। जिले के 37 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध है। यहां वर्ष 2018 से अब तक करीब 65970 लाभार्थी कार्ड पर उपचार करा चुके हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक का कहना है कि जिले में 1.75 लाख लक्ष्य की तुलना में अब तक करीब 87 फीसदी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग शामिल नहीं है। उनके कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। शिविर लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें