फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिन भर मंडराते रहे बादल, शाम को बारिश ने दिलाई उमस से राहत

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में शाम के समय हो रही बरसात। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में रविवार को मौसम ने अचानक से करवट बदला। दिनभर आसमान में काले बादल मंडराते रहे। शाम को कहीं रिमझिम तो कहीं अच्छी बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है। यह बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह ही मौसम के मिजाज में बदलाव दिखा। धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिले और शाम करीब छह बजे के करीब रिमझिम बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। तापमान भी सामान्य रहा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हवाओं में नमी रही। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर हवा का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रिमझिम बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है। बीते एक सप्ताह से लोग उमस से परेशान रहे। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि यह बारिश धान और सब्जी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। आगामी 24 घंटों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें