संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव सुंदरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को ऊनी कपड़े और पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञान अध्यापक महेश कुमार ने बताया कि विद्यालय मुखिया कांता देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कीट विशेषज्ञ डॉ. मानसिंह चौहान ने अपने पिता कुंदन सिंह चौहान की पुण्यस्मृति में विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र तथा पाठ्य सामग्री वितरित की। मौलिक मुख्य अध्यापिका कांता देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों के सम्मान में विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. मान सिंह चौहान ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय गीता जयंती समारोह में भाग लेने वाली छात्रा हर्षी को नकद पुरस्कार भी प्रदान कर सम्मानित किया। सभी बच्चों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नरेश रोहिल्ला, नंबरदार बलवंत सिंह, रामनिवास शर्मा, राधेश्याम तंवर, संदीप चौहान, हरिश्चंद्र (रिटायर्ड अध्यापक), अध्यापक सुरेश कुमार, पवन सिंह पीटीआई, अजीत सिंह क्लर्क, अध्यापिका कृष्णा कुमारी, विमला देवी, श्वेता यादव तथा समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।