Bhadohi News : सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
भदोही में कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर के पास शुक्रवार शाम को डीआइओएस की गाड़ी से ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में डीआईओएस के वाहन पर सवार बाबू को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीआईओएस अंशुमान और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तीनों को उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञानपुर के गोपीपुर निवासी करन यादव (22), जगापुर निवासी पंकज (25) और जौनपुर के रामपुर के अनुज (28) ऑटो में बैठकर गोपीगंज से ज्ञानुपर की ओर आ रहे थे। वहीं, डीआईओएस अंशुमान अपने वाहन से चालक व बाबू सतीश के साथ बैठकर ज्ञानपुर से गोपीगंज की ओर जा रहे थे।
इस बीच, थानीपुर के पास वाहन से ओवरटेक करते समय ऑटो और डीआईओएस का वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में करन, पंकज और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाबू सतीश को हल्की चोटें आई। डीआईओएस समेत स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां ऑटो सवार तीनों गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।