फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑटो चालक ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव की बिंद बस्ती में एक ऑटो चालक ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके ऊपर तीन बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन

औराई कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बिंद बस्ती निवासी राजेंद्र प्रसाद बिंद के पांच लड़के हैं। जिनका दूसरा नंबर का लड़का ओमप्रकाश बिंद (40) मकान बनाने का मिस्त्री था। इसके अलावा वह ऑटो भी चलाता था।
मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चला गया। इस बीच रात में किसी समय उठा और बगल के कमरे में पहुंच कर लोहे की हुक के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया।
विज्ञापन

सुबह पत्नी उठी तो उसे वहां न पाकर दूसरे कमरे में जाकर देखी। जहां उसका शव फंदे से लटक रहा था। पति को फंदे से लटकता देख पत्नी निशा देवी दहाड़े मारकर रोने लगी और वहीं बेहोश हो गई।
रोने की आवाज सुनकर माता श्याम देई और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। कमरे के अंदर देख अवाक रहे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें