फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फंदे से लटककर शख्स ने दी जान, कमरे के अंदर का हाल देख बेहोश हुई पत्नी

Wed, 05 Feb 2025 05:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में एक शख्स ने अपने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब पत्नी सोकर उठी तो वह नहीं दिखा। दूसरे कमरे में गई तो वहां पति को फंदे से लटकता देख बेहोश हो गई।  
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव की बिंद बस्ती में एक ऑटो चालक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके ऊपर तीन बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी थी। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
औराई कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बिंद बस्ती निवासी राजेंद्र प्रसाद बिंद के पांच बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा ओमप्रकाश बिंद (40) मकान बनाने में मिस्त्री का काम करता था। इसके अलावा वह ऑटो भी चलाता था। मंगलवार की देर रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। 

इस बीच रात में किसी समय उठा और बगल के कमरे में जाकर फंदे से लटककर खुद को मौत के हवाले कर दिया। बुधवार की सुबह पत्नी उठी तो उसे वहां न पाकर दूसरे कमरे में गई। जहां पति का शव फंदे से लटक रहा था। 
विज्ञापन


पति को फंदे से लटकता देख पत्नी निशा देवी दहाड़े मारकर रोने लगी और वहीं बेहोश हो गई। आवाज सुनकर माता श्याम देई और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। कमरे के अंदर का नजारा देख सभी अवाक रहे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शख्स की मौत से पत्नी निशा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक बेटा और दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें