प्रधान महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज की आडिट टीम दूसरे दिन बुधवार को डूडा दफ्तर में पहुंची। तीन सदस्यीय टीम में शामिल कमर मलिक ने बताया कि दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में शहरी आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का लेखाजोखा खंगाला जा रहा है। कमियां मिलने की रिपोर्ट प्रधान महालेखाकर को सौंपी जाएगी।
डूडा के परियोजना अधिकारी एसके मेहरोत्रा ने बताया कि जिले में अब तक शहरी आवास योजना के तहत 26865 आवास निर्माण कराए गए हैं। निर्माण पर 2.50 लाख, 2.4 लाख और 1.63 लाख आने वाली लागत को लाभार्थी को प्रथम किस्त में 26032, द्वितीय किस्त में 25194, तृतीय किस्त में 18050 सहित कुल 26865 लाभार्थियों के खाते में धनराशि दी जा चुकी है। जमीन संबंधी विवाद में फंसे लगभग दो दर्जन से अधिक मामलों को निस्तारित कराने के लिए नोडल बनाए गए अधिशासी अधिकारियों व राजस्व विभाग को पत्र भेजा गया है। उधर, डूडा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विकास सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक 5319 लाभार्थियों ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लिया है। बैंक और निकाय कर्मियों ने शिविर लगाकर अब तक कुल 5872 लाभार्थियों का पंजीकरण कराया है। सत्यापन में 5600 आवेदन स्वीकृत कर 5319 लोगों के खातों में निर्धारित धनराशि स्वरोजगार के उद्देश्य भेज दिया गया है।