जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। प्रांतीय उपाध्यक्ष विशाल कुमार, चुनाव अधिकारी एवं मंडलीय अध्यक्ष सालिक राम सरोज और मंडलीय मंत्री राजेश त्रिपाठी की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
इसमें अतुल श्रीवास्तव को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निखिल तिवारी को जिला मंत्री, हेमंत कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार को आडिटर निर्वाचित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।