फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस ने की कार्रवाईः ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के करीबियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा 

Fri, 26 Nov 2021 10:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी पुलिस ने शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के करीबियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया और डुगडुगी बजवाई। पुलिस ने 12 आरोपियों के यहां नोटिस चस्पा कराया।
 
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, उनके परिवार व रिश्तेदारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। धनापुर दक्षिणी स्थित विधायक के करीबियों के आवास पर वाराणसी के जैतपुरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया और डुगडुगी बजवाई। पुलिस ने कुल 12 आरोपियों के यहां नोटिस चस्पा कराया।

विज्ञापन


 गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर दक्षिणी स्थित विधायक के भतीजे प्रकाश चंद्र मिश्रा और विकास चंद्र मिश्रा के आवास पर पुलिस पहुंची और डुगडुगी बजवा कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।  इसके साथ ही ऊंज कोतवाली के नवधन स्थित मनीष मिश्रा के मकान पर भी नोटिस चस्पा किया। कुल 12 लोगों के यहां नोटिस चस्पा किया गया।

जैतपुरा थाने के प्रभारी प्रभुकांत ने बताया कि एक युवती ने विधायक विजय मिश्रा और उनके परिवार के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सभी पर धमकी देने व पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। विधायक विजय मिश्रा पहले से ही जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी मामले में पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। इस मामले में गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया कि जैतपुरा की पुलिस आई थी। गोपीगंज की पुलिस भी इस दौरान मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें