भारतीय जनता पार्टी के नव युक्त मंडल अध्यक्षों का मंगलवार पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अश्वनी अग्रवाल दूसरी बार गोपीगंज से मंडल अध्यक्ष बने हैं। पश्चिम मोहाल में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष का भाजपा नेता रमेश पांडेय समेत अन्य ने स्वागत किया। कहा कि अश्विनी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस मौके पर रमेश पांडेय, राजेद्र कुमार पुष्पकार, बिंदेश गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, संतोष मोदनवाल,राहुल चौबे, उमाशंकर आदि मौजूद रहे। इसी तरह डीघ के कोनिया भभौरी निवासी शैलेश कुमार पांडेय को भाजपा डीघ मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। मंगलवार को इटहरा में बैठक कर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व डीघ मंडल अध्यक्ष विधान चंद दुबे ने कहा कि शैलेश को मंडल की कमान मिलने से डीघ मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी की सेवा करेंगे। मौके पर विधानचंद्र दूबे, शिवचंद शुक्ल, बृजेश पांडेय, बाबाराम तिवारी, प्रमोद राय, अंबुज मिश्रा, जवाहर यादव आदि मौजूद रहे।