फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरनाथ मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज के अंजही महाल स्थित प्राचीन मंदिर बाबा कबूतरनाथ में स्थापित भगवान विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति शनिवार की रात चोरी हो गई। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मंदिर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी के इस मामले का शीघ्र खुलासा करने का लोगों का आश्वासन दिया। उधर, मंदिर के अंदर से कीमती मूर्ति चोरी होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने कहना है कि पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने के कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को भोर में पुजारी सूरज गुप्ता जब मंदिर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था और अंदर भगवान विष्णु की मूर्ति गायब थी। मंदिर से मूर्ति गायब होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। पुजारी ने बताया कि शनिवार को देर शाम आरती, पूजन कर वह घर चले गए थे। रविवार को भोर में आने पर दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और भगवान विष्णु की अष्ट धातु की मूर्ति गायब थी। मंदिर से मूर्ति गायब होने की जानकारी आस पास के लोगों को दी तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि चोरी के इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उधर, नगर में उचक्कागिरी, छिनैती चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। नगरवासियों के अनुसार, लगभग दस वर्ष पूर्व सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भी मूर्ति चोरी हुई थी। उसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी सुरक्षित बच जा रहे हैं। इस पर रोक लगायी जानी चाहिए। क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडेय का कहना है कि इस मामले में पुजारी की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। मूर्ति अष्ट धातु की है या पीतल की, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें