फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में आशा कार्यकर्ता की मौत,चक्काजाम

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम करते रैपुरी के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। कोतवाली क्षेत्र के रैपुरी गांव निवासी और आशा कार्यकर्ता पूजा देवी (32) पत्नी विजय कुमार विश्वकर्मा की बृहस्पतिवार को रहस्यमय हालात में मौत हो गई। मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी से नाराज परिजनों ने देर शाम शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि उसकी हत्या की गई है। तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस के समझाने-बुझाने पर परिजनों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रैपुरी गांव निवासी आशा के पति विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि किसी काम के सिलसिले में पिछले तीन दिन से बाहर गया था। बृहस्पतिवार को घर लौटा तो कमरे में उसकी पत्नी मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इससे लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। यह शिकायत लेकर जब वह गोपीगंज थाने गया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर पति ने ग्रामीणों के साथ शव को लेकर गोपपुर गांव में गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। जानकारी मिलने के बाद कोतवाल कृष्णानंद राय ने मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें